लेटेस्ट न्यूज़

इमरान मसूद पर था 5 करोड़ की रसीद कटवाने का दबाव? मायावती ने पार्टी से निकाला तो ये सब बोले

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की चीफ मायावती ने पश्चिमी यूपी के फायर ब्रांड नेता इमरान मसूद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बीएसपी की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की चीफ मायावती ने पश्चिमी यूपी के फायर ब्रांड नेता इमरान मसूद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बीएसपी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इमरान मसूद को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है. बीएसपी से निकाले जाने के बाद इमरान मसूद ने यूपीतक से खास बातचीत में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों समेत कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए हैं. साथ ही उन्होंने बसपा पर 5 करोड़ रुपये की रसीद कटवाने का भी आरोप लगाया.