लेटेस्ट न्यूज़

मां-बेटी जिंदा कैसे जलीं? सिलसिलेवार जानिए कानपुर देहात के अग्निकांड की पूरी कहानी

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना रूरा के मड़ौली गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना रूरा के मड़ौली गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतक महिला के पति कृष्ण गोपाल दीक्षित का आरोप है कि प्रशासन के लोगों ने गांव के कुछ लोगों के कहने पर उनके घर में आग लगवा दी. हालांकि स्थानीय डीएम ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है. वहीं, अब इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है. मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी भाजपा पर ब्राह्मण विरोधी होने के साथ-साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही भाजपा का कहना है कि विपक्ष इस मुद्दे से अपनी सियासी ‘रोटी सेंकने’ का काम कर रही है. खबर में आगे सिलसिलेवार तरीके से जानिए कि आखिर यह पूरा मामला है क्या?