लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह और बृजेश सिंह को टिकट देंगे ओपी राजभर?

OP Rajbhar: ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मॉनसून सत्र तक समाजवादी पार्टी कांग्रेस में विलय हो जाएगी. जानिए अखिलेश यादव, संजय निषाद, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह और सीट बंटवारे पर उनके बड़े बयान.

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar on Brijesh singh and Dhananjay Singh
OP Rajbhar on Brijesh singh and Dhananjay Singh
social share
google news

OP Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस समय वाराणसी के दौरे पर मौजूद राजभर ने विपक्षी दलों और खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर सियासी तीर चलाए हैं. एक तरफ उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं दूसरी तरफ एक बहुत बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी मॉनसून सत्र शुरू होते-होते समाजवादी पार्टी ताश के पत्तों की तरह टूट जाएगी और इसका वजूद खत्म होकर कांग्रेस में विलय हो जाएगा. इसके अलावा राजभर ने अयोध्या मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के हाउस अरेस्ट, संजय निषाद से तल्खी और पूर्वांचल के दो बड़े चेहरों- धनंजय सिंह और बृजेश सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर खुलकर बात की.