Ballia News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बागी बलिया में पीडीए का शक्ति प्रदर्शन, नीरज सिंह गुड्डू बोले- 2027 में अबकी बार अखिलेश सरकार
Ballia Politics News: बलिया में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण, फल वितरण और 51 किलो का केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया. सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पीडीए की ताकत का दावा किया और 2027 में अखिलेश सरकार बनने की बात कही.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बागी बलिया में पीडीए का शक्ति प्रदर्शन, नीरज सिंह गुड्डू बोले- 2027 में अबकी बार अखिलेश सरकार
Ballia News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बलिया में बेहद खास और अलग अंदाज में मनाया गया. जिले की सातों विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ पीडीए का झंडा बुलंद किया. कहीं वृक्षारोपण हुआ, तो कहीं अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए. वही बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सहतवार नगर पंचायत में सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने 51 किलो का केक काटकर अखिलेश यादव के जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया.