CRPF जवान देव ने पत्नी रमा को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही सनी यादव पर लगाए गंभीर आरोप, सामने आई पत्नी ने पूरी कहानी ही पलट दी
Bulandshahr News: बुलंदशहर में CRPF जवान, उसकी पत्नी और यूपी पुलिस के सिपाही के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है. जवान ने पत्नी को सिपाही द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है, जबकि सिपाही ने इसे झूठ बताया है.
ADVERTISEMENT

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान, यूपी पुलिस का सिपाही और जवान की पत्नी के बीच का विवाद अब थाने और मीडिया तक पहुंच चुका है. सीआरपीएफ जवान ने जहां एक पुलिस सिपाही पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और जेवरात-नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर सिपाही और जवान की पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पत्नी ने उल्टा अपने फौजी पति पर ही झूठ बोलकर शादी करने, मारपीट करने और जालसाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.