लेटेस्ट न्यूज़

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को BSP से क्यों निकाला? सामने आई ये वजह

Mayawati News: दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने सियासी हलचल मचाते हुए अपने ही परिवार में बड़ा झटका दे दिया है.

ADVERTISEMENT

Mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Mayawati News: दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने सियासी हलचल मचाते हुए अपने ही परिवार में बड़ा झटका दे दिया है. उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मालूम हो कि अशोक सिद्धार्थ की बेटी से ही आकाश आनंद की शादी हुई है, जिससे यह फैसला और भी चौंकाने वाला बन गया है. दिलचस्प बात यह है कि अशोक सिद्धार्थ के पिता कभी बसपा संस्थापक कांशीराम के करीबी सहयोगी रहे थे. इस फैसले को बसपा में अनुशासन लागू करने और आंतरिक गुटबाजी खत्म करने की दिशा में मायावती का कड़ा संदेश माना जा रहा है.