लेटेस्ट न्यूज़

किसी के साथ कोई बदतमीजी... कांवड़ यात्रा ने नेम प्लेट आधार चेक करने वालों पर भड़के जयंत चौधरी!

Jayant Chaudhary on Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के हिंदू संगठन दुकानदारों से उनका नाम पूछ रहे हैं और उनके आधार कार्ड तक की जांच कर रहे हैं. इस मामले पर अब रालोद मुखिया जयंत चौधरी का तीखा रिएक्शन सामने आया है.

ADVERTISEMENT

 Jayant Chaudhary
Jayant Chaudhary
social share
Google CTA

Jayant Chaudhary on Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश में आज यानी 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है. योगी सरकार ने फिर एक बार कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने की दुकानें लगाने वालों के लिए नेम प्लेट (पहचान बताने वाली तख्ती) लगाना अनिवार्य कर दिया है. इस सरकारी निर्देश ने अब सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि कुछ हिंदू संगठन दुकानदारों से उनका नाम पूछ रहे हैं और उनके आधार कार्ड तक की जांच कर रहे हैं.