लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के स्टूडेंट्स को मिलेगी 6000 रुपये की मदद, जारी होने वाली है इसकी पहली किस्त, फुल डिटेल जानिए

Up School Travel Allowance Scheme: यूपी सरकार की बुंदेलखंड के छात्रों के लिए बड़ी सौगात. 6 जिलों में दूर रहने वाले 9वीं से 12वीं के छात्रों को ₹6000 सालाना यात्रा भत्ता मिलेगा. 5 सितंबर को पहली किस्त, DBT से सीधा खाते में.

ADVERTISEMENT

UP Board 10th Result 2025
UP News
social share
google news

Up School Travel Allowance Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड इलाके के छात्रों को आर्थिक रूप से मदद देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. यकीनी तौर पर प्रदेश सरकार जो योजना लेकर आ रही है उससे छात्रों के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी. जानकारी मिली है कि प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के 6 जिलों के उन स्टूडेंट्स को यात्रा भत्ता देने का प्लान बनाया है, जो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से 5 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर रहते हैं. जिन 6 जिलों में यह योजना लाइ जाएगी उनमें झांसी, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और सोनभद्र शामिल हैं. सरकार की इस योजना के जरिए क्लास 9 से 12 तक पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. यात्रा भत्ते की पहली किस्त आगामी 5 सितंबर को जारी की जा सकती है.