लेटेस्ट न्यूज़

मिर्जापुर में होटल के रूम नंबर 206 में थी महिला, बाथरूम में नहाने गई तो वहां का स्टाफ आशीष शीशे में ऐसी हरकत करते दिखा कि हो गई सन्न!

Mirzapur News: मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर के पास होटल में शर्मनाक घटना. भाजपा विधायक के होटल में महिला श्रद्धालु का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया गया. आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, जांच जारी.

ADVERTISEMENT

Mirzapur News
Mirzapur News
social share
google news

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है. बता दें कि जिले के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु संग वो हुआ जो नहीं होना चाहिए था. बताया जा रहा है कि महिला श्रद्धालु के एक होटल में आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए और फोटो खींचे गए. जिस होटल में महिला संग यह कांड हुआ, वह भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा और उनके परिवार का बताया जा रहा है. पीड़िता महिला ने अब मामले में केस दर्ज करवाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.