जिस महिला ने यश दयाल पर लगाया यौन शोषण का आरोप उसको लेकर क्रिकेटर ने किया ये खुलासा, बताया कहां मिली थी वो
Yash Dayal News: RCB क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद में यौन शोषण का आरोप, खुद भी महिला मित्र के खिलाफ ₹8 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस कर रही है दोनों मामलों की जांच.
ADVERTISEMENT

Yash Dayal
Yash Dayal News: IPL में RCB के लिए खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद में एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. यश दयाल ने भी प्रतापगढ़ निवासी महिला मित्र समेत अन्य के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यश दयाल का दावा है कि महिला ने उनसे करीब 8 लाख रुपये ऐंठे हैं और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दे रही है.