यूपी के इन 6 जिलों में स्टू़डेंट्स को मिलेंगे 6000 रुपये, जानिए कैसे मिलेगा ये पैसा और कब आएगी पहली किस्त
UP News: यूपी सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा. बुंदेलखंड के 6 जिलों के दूर रहने वाले छात्रों को सालाना ₹6000 यात्रा भत्ता, DBT से सीधे खाते में होगा ट्रांसफर.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए एक ऐसी योजना बनाई है, जिससे उनकी पढ़ाई में अब कोई रुकावट नहीं आएगी. दअरसल, सरकार ने छात्रों को एक अच्छी आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है. जानकारी मिली है कि प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के 6 जिलों झांसी, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और सोनभद्र के उन स्टूडेंट्स को यात्रा भत्ता देने का प्लान बनाया है, जो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से 5 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर रहते हैं. आपको बता दें कि सरकार की इस योजना के जरिए क्लास 9 से 12 तक पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.