गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ... फर्स्ट फेज में कार्बन क्रेडिट स्कीम से यूपी के इन इलाकों के किसानों को होगी कमाई
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट फाइनेंस स्कीम की शुरुआत की है. पहले चरण में गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ जैसे डिवीजनों के किसानों को मिलेगा फायदा.
ADVERTISEMENT

Farmer representative pic.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए एक बेहद खास योजना शुरू की है. 'कार्बन क्रेडिट फाइनेंस स्कीम' के तहत अब किसान पेड़ लगाकर भी अच्छी कमाई कर सकेंगे. यह योजना भारत में अपनी तरह की पहली पहल है और यूपी ऐसा मॉडल लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.