लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का तगड़ा अटैक! 11 जुलाई को जिन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश उनकी लिस्ट देखिए

यूपी में 11 जुलाई को मॉनसून का नया मिजाज! बांदा, चित्रकूट, झांसी समेत दक्षिणी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट। जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना रंग फिर बदल लिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 11 जुलाई के लिए राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही, कई जिलों में बादलों की गर्जना और बिजली गिरने (वज्रपात) की भी जोरदार संभावना है. प्रकृति के इस बदलते मिजाज के बीच यूपी वालों को एक बार फिर चौकन्ना रहने की जरूरत है. क्या बीते दिनों की तरह इस बार भी मॉनसून आफत बनकर बरसेगा, या सिर्फ करवट लेकर निकल जाएगा, यह देखना होगा.