लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में सीएम रिलीफ फंड से लोगों को मिले 1300 करोड़ रुपये! सीएम योगी ने हेल्थ इंफ्रा पर कही ये बातें

CM Yogi Relief Fund 1300 Crore: ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी ने बताया कि पिछले 1 साल में मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹1300 करोड़ इलाज के लिए दिए गए हैं. उन्होंने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' की पुरानी व्यवस्था को बदलकर मेडिकल कॉलेज की नई व्यवस्था लागू करने का दावा किया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में केडीएसजी (KDSG) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी सहायता को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए हैं. सीएम योगी ने बताया कि पिछले एक साल के भीतर उन्होंने अकेले मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) से करीब ₹1300 करोड़ की राशि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जारी की है. यह सहायता उन मरीजों को दी गई है जिनके पास आयुष्मान कार्ड या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड नहीं बन पाया था.