लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज 'बहुत भारी' बारिश का अलर्ट, IMD वैज्ञानिक अतुल सिंह ने दी ये चेतावनी

UP Weather Update: यूपी के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में आज 'बहुत भारी' बारिश का अलर्ट. IMD वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बांदा, चित्रकूट, झांसी, मिर्जापुर समेत दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए मॉनसून का नया और बड़ा अलर्ट जारी किया है. उनके ताजा अपडेट के अनुसार, आज यानी 11 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में खासकर बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. यह चेतावनी उन इलाकों के लिए है जहां पिछले कुछ दिनों से भी मॉनसून सक्रिय रहा है.