लेटेस्ट न्यूज़

क्या लखनऊ कोर्ट में पेश होने आए राहुल गांधी के साथ जज ने ली सेल्फी? इस तस्वीर में मौजूद शख्स का पूरा परिचय जान लीजिए

Rahul Gandhi News: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि लखनऊ कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी के साथ जज ने फोटो क्लिक कराई. अब आप इस दावे का सच जानिए.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi News
Rahul Gandhi News
social share
google news

Rahul Gandhi News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ जिला अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे. इस बीच राहुल गांधी की कोर्ट परिसर से एक तस्वीर वायरल हो गई. असल में यह एक सेल्फी थी और इसे लेकर दावा किया गया कि राहुल जिस कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे वहां के जज ने ही उनके साथ सेल्फी ली. इस दावे ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी. लेकिन जब यूपी Tak ने इस वायरल दावे की पड़ताल की गई, तो सामने आया सच चौंकाने वाला है. यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है.