लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... 16 जुलाई को इन 25+ जनपदों में होगी भयंकर बारिश

UP Weather Update: UP Weather Update: यूपी में 16-17 जुलाई को मॉनसून का रेड अलर्ट- सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में मेघगर्जन और भारी वर्षा की संभावना.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अब मॉनसून की जोरदार सक्रियता देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली समेत आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. 16 जुलाई की सुबह से 17 जुलाई की सुबह तक यह मौसमी बदलाव जारी रहेगा, जिससे कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हो सकता है.