लेटेस्ट न्यूज़

कांवड़ मत ले जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना... बरेली में टीचर रजनीश गंगवार ने बच्चों के सामने सुनाई ये कविता तो हो गई FIR

​​​​​​​Bareilly News: बरेली में शिक्षक रजनीश गंगवार पर 'तुम कांवड़ लेने मत जाना' कविता गाने पर FIR दर्ज. हिंदू संगठन ने माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया. वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज.

ADVERTISEMENT

Teacher Rajneesh Gangwar
Teacher Rajneesh Gangwar
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक स्कूल के कवि टीचर रजनीश गंगवार पर अजीबोगरीब आरोप लगा है. बता दें कि टीचर रजनीश गंगवार को क्लास में "तुम कांवड लेने मत जाना, ज्ञान का दीप जलाना" कविता गाने पर माहौल खराब करने के आरोप में FIR का सामना करना पड़ा है. एक हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ यह कार्रवाई की है. हिंदू संगठन की तरफ से कहा गया है कि जहां एक तरफ कांवड़ यात्रियों के लिए सावन के महीने में जगह-जगह पुष्प वर्षा हो रही है, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्था करा रहे हैं, तो दूसरी ओर शिक्षक रजनीश ने स्कूल में भड़काऊ कविता गाकर माहौल खराब करने की कोशिश की है.