लेटेस्ट न्यूज़

'कांवड़ मत ले जाना' कविता पढ़ने के लिए जिस टीचर रजनीश गंगवार पर हुई FIR उनकी गजब की कहानी पता चली

Bareilly News: बरेली में शिक्षक रजनीश गंगवार पर 'तुम कांवड़ लेने मत जाना' कविता गाने पर FIR दर्ज. हिंदू संगठन ने माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया. वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज. रजनीश गंगवार स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

ADVERTISEMENT

Teacher Rajneesh Gangwar
Teacher Rajneesh Gangwar
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल शिक्षक रजनीश गंगवार पर 'माहौल खराब' करने का आरोप लगा है. दरअसल, बरेली के एक स्कूल के टीचर ने असेंबली के समय एक कविता गई, जिसके चलते बवाल हो गया. टीचर रजनीश ने जो कविता छात्रों को सुनाई उसकी कुछ पंक्तियां थीं-  "तुम कांवड़ लेने मत जाना, ज्ञान का दीप जलाना." इस कविता के वायरल होने के बाद एक हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. 

बताया जा रहा है कि यह घटना बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के एमजीएम इंटर कॉलेज की है. असेंबली के समय बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक रजनीश गंगवार ने यह कविता गाई थी. कविता में उन्होंने सीधे-सीधे कहा था, 'कांवड़ ले जाकर कोई एसपी-डीएम नहीं बना है.' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. 

एक तरफ पुष्प वर्षा, दूसरी तरफ 'विवादित' संदेश

हिंदू संगठन का आरोप है कि एक तरफ सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह पुष्प वर्षा हो रही है और स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शिक्षक रजनीश गंगवार ने स्कूल में ऐसी कविता गाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. उनके मुताबिक, यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है. 

शिक्षक रजनीश के बारे में यह पता चला 

जानकारी के मुताबिक, रजनीश गंगवार सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि लेखन और साहित्य से जुड़े एक जाने-माने व्यक्ति हैं.  उनकी पहचान भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी है. मगर अब अपनी एक कविता के चलते रजनीश गंगवार विवाद में फंस गए हैं. 

ये भी पढ़ें: कांवड़ मत ले जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना... बरेली में टीचर रजनीश गंगवार ने बच्चों के सामने सुनाई ये कविता तो हो गई FIR