लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की इकॉनमी में बंपर उछाल, GSDP 29.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान, इस तेजी को समझिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में सामने आए यूपी की अर्थव्यवस्था के शानदार आंकड़े. GSDP 29.6 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान, कृषि, पशुपालन, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में तेज वृद्धि. जानें कैसे यूपी बन रहा भारत का 'ग्रोथ इंजन'.

ADVERTISEMENT

Yogi government economic growth
Yogi government economic growth
social share
google news

उत्तर प्रदेश अब आर्थिक विकास में भी देश को नई दिशा दिखा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की अर्थव्यवस्था की व्यापक समीक्षा की है. इसमें सामने आए आंकड़े बेहद उत्साहजनक हैं. अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 तक उत्तर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 29.6 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच जाएगा. यह आंकड़ा महज चार साल पहले, 2020-21 की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत की हैरतअंगेज बढ़ोतरी को दर्शाता है. मुख्यमंत्री ने इस आर्थिक बदलाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के सपने से प्रेरित 'संभावनाओं से परिणाम तक' का सफर बताया.