धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या जवाब मिला? सरकार ने CJP की मान लीं ये 2 शर्तें
नीट पेपर लीक विवाद को लेकर सरकार और CJP के बीच हुई बैठक में पीड़ित परिवारों को मुआवजा और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने पर सकारात्मक संकेत मिले हैं.
ADVERTISEMENT

नीट परीक्षा को लेकर देशभर के युवाओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आक्रोश के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच एक बैठक हुई है. दिल्ली में हुई इस बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल हुए.
