लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया में NSUI का फूटा गुस्सा, पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का निकाला अर्थी, फूंकने का प्रयास, पुलिस से तीखी झड़प

Ballia NSUI Protest: बलिया में पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने और फूंकने के प्रयास के दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई. छात्रों ने पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

बलिया में NSUI का फूटा गुस्सा, पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का निकाला अर्थी, फूंकने का प्रयास, पुलिस से तीखी झड़प
बलिया में NSUI का फूटा गुस्सा, पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का निकाला अर्थी, फूंकने का प्रयास, पुलिस से तीखी झड़प
social share
Google CTA

Ballia NSUI Protest: प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने बलिया में जोरदार प्रदर्शन किया. टीडी कॉलेज चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई. इस दौरान शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध भी जताया गया.