लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ballia Crime News: बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या से सनसनी फैल गई. सुबह खून से लथपथ शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
social share
Google CTA

Ballia Crime News: सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम उदहा में गुरुवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रामव्यास वर्मा के रूप में हुई है. उनका खून से लथपथ शव घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.