Sitapur News: सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम को सौंपा ज्ञापन, एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही गांव
Sitapur Road News : सीतापुर के सैदापुर गांव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सांसद आवास पहुंचने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण, मनरेगा कार्यों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया.
ADVERTISEMENT

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीएम को सौंपा ज्ञापन, एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही गांव
Sitapur Road News : ऐलिया ब्लॉक के ग्राम सैदापुर (मलिकापुर-सैदापुर) के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और आवागमन की समस्या को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की. पहले ग्रामीण अपनी मांग लेकर सांसद राकेश राठौर के आवास पहुंचे और बाद में करीब 30 से 40 ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण की मांग की.
