जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हाथ में डंडा लेकर पहुंचा अभिषेक ठाकुर कौन है? खूब मचा बवाल
Who is Abhishek Thakur: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच लाठी लहराते अभिषेक ठाकुर का वीडियो वायरल होने से सियासी विवाद गहरा गया. विपक्ष ने उसे बीजेपी से जुड़ा बताते हुए सवाल उठाए. जबकि उसके कथित राजनीतिक संबंध और आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है.
ADVERTISEMENT

Abhishek Thakur Viral Video
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी बवाल और प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर हाथ में लाठी लहराते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक X हैंडल से शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी से जुड़ा यह शख्स आंदोलन का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में दिख रहे युवक का नाम अभिषेक ठाकुर बताया जा रहा है. विरोधियों का दावा है कि वह यूपी का एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं. आखिरकार कौन है यह अभिषेक ठाकुर, क्या है इसका राजनीतिक कनेक्शन और इसकी क्राइम कुंडली?
