TitleBallia News: बलिया में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, रेड जोन के 106 गांवों के लिए प्रशासन ने बनाया एक्शन प्लान
Ballia Red Zone Area: बलिया में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रेड जोन के 106 गांवों के लिए राहत और बचाव का एक्शन प्लान तैयार किया गया है. तटबंधों की निगरानी, राहत केंद्रों, मेडिकल टीमों और एनडीआरएफ की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

बलिया में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, रेड जोन के 106 गांवों के लिए प्रशासन ने बनाया एक्शन प्लान
Ballia Red Zone Area: जिले में संभावित बाढ़ और कटान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को समय रहते आवश्यक इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
