सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, 11KG वजन हुआ कम तो PM मोदी ने की रिक्वेस्ट!
Sonam Wangchuk News: 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. जानिए सरकार ने क्या आश्वासन दिया, CJP ने क्या कहा और पूरे आंदोलन की कहानी.
ADVERTISEMENT

Photo: PM Modi and Sonam Wangchuk
26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया. पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे डॉक्टरों की सलाह का पालन करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस हासिल करें.
