लेटेस्ट न्यूज़

पहले पीटा फिर किया गंदा काम! चित्रकूट में दोस्त संग घूमने गई लड़की को जंगल में 3 लोगों ने बनाया बंधक और की हैवानियत

Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में देवांगना एयरपोर्ट के पास 20 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया. वनकर्मी बनकर आरोपियों ने युवक-युवती को बंधक बनाया. एडीजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

Chitrakoot Crime News
Chitrakoot Crime News
social share
Google CTA

Chitrakoot Crime News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय से महज दो किलोमीटर दूर देवांगना एयरपोर्ट के पास एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया. अपने 17 साल के दोस्त के साथ घूमने आई 20 साल की लड़की को तीन बाइक सवार युवकों ने घेर लिया. इस दौरान सभी खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर ब्लैकमेल करने लगे. विरोध करने और पैसे न देने पर आरोपियों ने लड़की को बंधक बना लिया और झाड़ियों में ले जाकर दो युवकों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप किया. घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. ऐसे में अब प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने खुद घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.