Mathura Gold Silver Rate Today: सावन में मथुरा सराफा बाजार गुलजार, हल्के आभूषणों की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान
Mathura Gold Silver Price 24 July 2026: सावन और रक्षाबंधन से पहले मथुरा सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट से खरीदारी बढ़ी है. ग्राहक भारी गहनों की बजाय हल्के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं. कारोबारियों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारों के साथ बाजार में कारोबार और अधिक रफ्तार पकड़ेगा.
ADVERTISEMENT

सावन में मथुरा सराफा बाजार गुलजार, हल्के आभूषणों की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान
Mathura Gold Silver Price 24 July 2026: सावन और आगामी रक्षाबंधन पर्व के बीच शुक्रवार को मथुरा के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,46,320 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में ₹200 सस्ता हुआ है. वहीं चांदी ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जिसमें ₹5,200 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है.
