लखनऊ में कमल के आकार में बनेगी यूपी की नई विधानसभा, 200 एकड़ के इस परिसर होंगी 1000 सीटें
Lucknow New Assembly Building: लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर में 200 एकड़ में उत्तर प्रदेश का नया विधानसभा परिसर बनेगा. कमल के आकार वाले इस आधुनिक भवन में 700 विधायक, 200 विधान परिषद सदस्य, 1000 सीटों का संयुक्त हॉल और अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं होंगी.
ADVERTISEMENT

Lucknow New Assembly Building
Lucknow New Assembly Building: लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर में उत्तर प्रदेश के नए विधानसभा परिसर का निर्माण किया जाएगा. सहारा शहर में प्रस्तावित नए विधान भवन का एनिमेटेड लुक सामने आ गया है. इसे कमल के आकार में डिजाइन किया गया है. मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर की है. 200 एकड़ में फैलने वाले इस विश्व स्तरीय परिसर में 700 विधायकों के बैठने की क्षमता वाली विधानसभा और 200 सदस्यों के लिए विधान परिषद का निर्माण किया जाएगा.
