Amethi News: अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल पर मिलेगा मजदूर, अमेठी में शुरू हुआ 'डिजिटल लेबर चौक', एक क्लिक पर मिलेंगे कुशल श्रमिक
Amethi Digital Labour Chowk News: अमेठी में मजदूरों और नियोक्ताओं की सुविधा के लिए 'डिजिटल लेबर चौक' शुरू किया गया है. अब राजमिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई और अन्य कुशल श्रमिक मोबाइल पर उपलब्ध होंगे. इससे बिचौलियों की भूमिका घटेगी, श्रमिकों को अधिक रोजगार मिलेगा और निर्माण कार्य अधिक पारदर्शी व तेज होंगे.
ADVERTISEMENT

अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल पर मिलेगा मजदूर! अमेठी में शुरू हुआ 'डिजिटल लेबर चौक', एक क्लिक पर मिलेंगे कुशल श्रमिक
Amethi Digital Labour Chowk News: जिले में निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों और नियोक्ताओं की सुविधा के लिए श्रम विभाग ने 'डिजिटल लेबर चौक' की शुरुआत की है. इस नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को मजदूरों की तलाश में लेबर मंडी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, पेंटर और इलेक्ट्रिशियन जैसे कुशल श्रमिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होंगे.
