लेटेस्ट न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर की स्टार व्योमिका सिंह की जाति पर ये क्या बोल गए रामगोपाल यादव! मचा बवाल

समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर सियासी बवाल छिड़ गया है.

ADVERTISEMENT

Ramgopal Yadav
Ramgopal Yadav
social share
google news

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रेस ब्रीफिंग में सामने आईं विंग कमांडर कर्नल सोफिया और व्योमिका सिंह इस वक्त लगातार चर्चा में हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर सियासी बवाल छिड़ गया है. राम गोपाल ने व्योमिका की बात करते हुए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया है, जिसे आपत्तिजनक बताते हुए आलोचना की जा रही है. रामगोपाल यादव के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी इस टिप्पणी पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी रिएक्शन सामने आ गया है.