लेटेस्ट न्यूज़

UP इलेक्शन: PM बोले- ‘इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच’

उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव 2022 की सियासी तपिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 फरवरी को देवरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव 2022 की सियासी तपिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 फरवरी को देवरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

पीएम मोदी ने कहा, “इन चुनावों में मुझे अनेक बार उत्तर प्रदेश आने का मौका मिला है. यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उसे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं. इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है.”

उन्होंने कहा, “इस चुनाव में परिवारवादियों के खिलाफ दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित सब के सब एकजुट हैं. इस चुनाव में परिवारवादियों के खिलाफ पिछड़ा वर्ग भी एकजुट है और सामान्य वर्ग ने भी उन्हें पटखनी देने की ठान ली है.”

पीएम मोदी ने कहा,

“पूरी दुनिया को, पूरी मावनजाति को कोरोना महामारी ने अपनी चपेट में लिया. संकट के इस समय परिवारवादियों ने आपकी सहायता करने के बजाए, आपको डराना, चिंता में रखने का काम किया.”

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा, “चीनी मिलों को इन परिवारवादियों के शासन में बंद करा दिया गया. देवरिया का हमारा गन्ना किसान कभी नहीं भूल सकता है कैसे वो अपनी उपज, बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर था. गन्ने की पर्ची के लिए कभी लाठी तो कभी अपमान सहना पड़ता था.”

पीएम ने कहा, “योगी जी की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है. गन्ना किसानों की आय बढ़े इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा, “पहले गोरखपुर में जो खाद कारखाना बंद हुआ उसे शुरू कराने के लिए सांसद के तौर पर योगी जी ने बहुत मेहनत की, लेकिन परिवारवादियों ने ये काम होने नहीं दिया. आज गोरखपुर का फर्टिलाइजर प्लांट यहां का गौरव बढ़ा रहा है, किसानों की दिक्कतें कम कर रहा है.”

पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सरकार पानी की बाढ़ और अवैध कब्जे की बाढ़ दोनों को रोकने का काम कर रही है. भाजपा सरकार अब ऐसी व्यवस्था बना रही है कि अब कोई अपराधी किसी गरीब के घर की तरफ आंख उठाकर नहीं देख पाए.”

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार का मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास. गरीबों के पास पक्का घर हो, घर में नल से जल हो, गैस का कनेक्शन हो, बिजली हो, शौचालय हो, घर तक पक्की सड़क हो गरीब के जीवन को आसान बनाने वाली ऐसी अनेक योजनाएं हमारी सरकार पूरी ताकत से आगे बढ़ा रही है.”

PM मोदी बोले- ‘कबीर जी परिवारवादियों के लिए कह गए थे- दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय’