बनारसी साड़ी के साथ झुमका और बिंदी, इस ट्र्रेडिशनल लुक में सिर से पांव तक खबसूरत लगीं अन्नया पांडेय
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या ने ऑरेंज कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. अनन्या का बनारसी साड़ी में ये लुक बिल्कुल रॉयल एंड क्लासी लग रहा है.
ADVERTISEMENT

Ananya Pandey:Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी वेस्टर्न और ट्रेंडी फैशन चॉइसेस के लिए जानी जाती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से हर किसी को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है. हाल ही में अनन्या ने ऑरेंज कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. अनन्या का बनारसी साड़ी में ये लुक बिल्कुल रॉयल एंड क्लासी लग रहा है. एक्ट्रेस ने इस लुक को छोटी सी बिंदी, झुमके और परफेक्ट हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया है. यही वजह है कि एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं.