लेटेस्ट न्यूज़

'कफ सिरप माफिया' शुभम जायसवाल ने वीडियो बना अखिलेश यादव से ही मांगी मदद! सपा दूसरी तरफ कर रही ये काम 

कुमार अभिषेक

यूपी में कफ सिरप माफिया शुभम जायसवाल ने वीडियो जारी कर अखिलेश यादव से मांगी मदद. SIR पर सपा के सवालों का चुनाव आयोग ने दिया बिंदुवार जवाब. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट केस में 7 साल की सजा.

ADVERTISEMENT

Photo: Akhilesh Yadav & Shubham Jayaswal
Photo: Akhilesh Yadav & Shubham Jayaswal
social share

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी तीन बड़ी खबरों को आपको तफ्सील से बताएंगे. समाजवादी पार्टी ने कफ सिरप माफिया के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है. वहीं, मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से ही मदद मांगी है. वहीं, अखिलेश यादव द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य में जानबूझकर धांधली के गंभीर आरोप लगाए जाने पर उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर ही बिंदुवार जवाब दिया है. इन सबके बीच आजम खान के परिवार को बड़ा झटका लगा है. उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट रखने के गंभीर मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है.

यह भी पढ़ें...