लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: अगर आप यूपी में हैं तो जान लीजिए मौसम का ये हाल, इन जिलों में पड़ रही भयंकर ठंड

UP ka mausam 8th December 2025: यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. कानपुर (4.2°C) और अयोध्या (5.5°C) सबसे ठंडे शहर दर्ज. IMD की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कोहरे और शुष्क मौसम के बीच पारा सामान्य से नीचे है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है और पारा कई शहरों में सामान्य से नीचे बना हुआ है. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र (IMD) की की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी और मध्य यूपी के कई इलाके इस समय कड़ाके की शीत लहर की चपेट में हैं. एक तरफ जहां दिन का तापमान स्थिर है वहीं रात और सुबह की कंपकपाती ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लोगों को अब भारी सर्दी का अहसास हो रहा है.