Mood kya hai Jalaun: जालौन में सपा बढ़ा सकती है बीजेपी की टेंशन, ग्राउंड पर मौजूद पत्रकारों ने क्या बताया?
Mood Kya Hai Jalaun: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जालौन का सियासी मूड बदलता दिख रहा है. जानिए उरई, कालपी और माधौगढ़ सीटों के जातीय समीकरण, प्रमुख चुनावी मुद्दे, बीजेपी-सपा की रणनीति और स्थानीय पत्रकारों का जमीनी विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Mood kya hai jalaun
Mood kya hai Jalaun: बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार माना जाने वाला जालौन जिला उत्तर प्रदेश की सियासत में हमेशा से एक अलग अहमियत रखता है. कभी कांशीराम के दौर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का सबसे मजबूत किला रहा यह जिला समय के साथ भाजपा और बसपा की जंग का केंद्र बना. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में आए सियासी भूचाल के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर यहां का राजनीतिक मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. स्थानीय पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार अब जालौन में बसपा का जनाधार खिसक चुका है और मुख्य मुकाबला सीधे 'भाजपा बनाम सपा के बीच सिमट गया है. यूपी Tak ने जालौन के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत कर उरई, कालपी और माधौगढ़ विधानसभा सीटों के जमीनी मूड और जातीय समीकरणों की पड़ताल की.
