लेटेस्ट न्यूज़

राम मनोहर लोहिया ने शादी ही नहीं की तो लखनऊ के इस घर में कौन रह रहा? परिवार बोला- पीएम मोदी खुद करते हैं फोन

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की लखनऊ में खुद को डॉ. राम मनोहर लोहिया का परिवार बताने वाले एक परिवार से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है. डॉ. लोहिया ने विवाह नहीं किया था और उनकी कोई संतान नहीं थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नई और बेहद दिलचस्प बहस छिड़ गई है. क्या भारतीय जनता पार्टी अब 'कमंडल' (धर्म की राजनीति) के साथ-साथ 'मंडल' (पिछड़ों की सियासत) को पूरी तरह अपने पाले में करने के लिए समाजवाद के सबसे बड़े प्रतीक पर दांव खेल रही है?