लेटेस्ट न्यूज़

राहुल मावी उर्फ पहलवान पकड़ा गया… गाजियाबाद में जैद हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट हुआ तो बोलने लगा ये बात

Zaid Murder Case Latest Update: गाजियाबाद के लोनी में मामूली एक्सीडेंट के बाद 18 वर्षीय जैद की मनीष प्रॉपर्टीज दफ्तर में पीट-पीटकर हत्या. मुख्य आरोपी राहुल मावी पहलवान गिरफ्तार. अनुज कसाना की तलाश में पुलिस की दबिश.

ADVERTISEMENT

Zaid Murder Case Latest Update
Zaid Murder Case Latest Update
social share
google news

Zaid Murder Case Latest Update: गाजियाबाद के लोनी इलाके में हुई मोहम्मद जैद की हत्या ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है. दोस्तो के साथ स्विमिंग पूल जा रहे जैद को कार सवार कुछ युवकों ने मिलकर इस तरह पीटा की उसकी मौत हो गई. इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने इस खूनी खेल के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी राहुल मावी उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसका एक शातिर जोड़ीदार अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर अंधेरे में कहीं छिपा है.