लेटेस्ट न्यूज़

जब मुलायम के CM रहते मायावती ने जिताए थे 7 यादव सांसद, अब चुन लीं यूपी की 100 सीटें; सपा-भाजपा की टेंशन बढ़ना तय!

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा प्रमुख मायावती कथित तौर पर नए सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले पर काम कर रही हैं. वरिष्ठ पत्रकार सैयद कासिम ने यूपी Tak के कार्यक्रम में बताया कि पार्टी करीब 100 सीटों पर रणनीति बना रही है और ब्राह्मण, मुस्लिम व अति-पिछड़ा वोट बैंक साधने की कोशिश कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जब भी कोई सोचता है कि बहुजन समाज पार्टी रेस से बाहर हो चुकी है, तभी मायावती कुछ ऐसा पासा फेंकती हैं कि विरोधी दलों के दफ्तरों में सन्नाटा पसर जाता है. साल 2027 के विधानसभा चुनावों की बिसात अभी से बिछने लगी है और इस बार मायावती बंद कमरे में एक ऐसी रणनीति तैयार कर रही हैं, जिसने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' और भाजपा के हिंदुत्व वाले किले को चुनौती देना शुरू कर दिया है.