लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: उर्वरक की टैगिंग और ओवररेटिंग पर डीएम का सख्त रुख, नियम तोड़ने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्टेड

Gonda Fertilizer Overrating: गोंडा में डीएम प्रियंका निरंजन ने उर्वरक कंपनियों और विक्रेताओं को किसानों को तय मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. टैगिंग, ओवररेटिंग या आपूर्ति में गड़बड़ी मिलने पर कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई. खरीफ सीजन में विशेष निगरानी रखी जाएगी.

ADVERTISEMENT

उर्वरक की टैगिंग और ओवररेटिंग पर डीएम का सख्त रुख, नियम तोड़ने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्टेड
उर्वरक की टैगिंग और ओवररेटिंग पर डीएम का सख्त रुख, नियम तोड़ने वाली कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्टेड
social share
Google CTA

Gonda News: खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कृषि विभाग, थोक उर्वरक विक्रेताओं और विभिन्न उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में डीएम ने उर्वरकों की आपूर्ति में लापरवाही, ओवररेटिंग और डीएपी-यूरिया के साथ अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री (टैगिंग) पर कड़ी नाराजगी जताई.