बुलंदशहर से BJP में आए राकेश हलपुरा के चर्चे, गैंगस्टर एक्ट में हो चुकी है गिरफ्तारी, जानें इसकी कहानी
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता राकेश हलपुरा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. मगर भाजपा के इस फैसले पर अब सवाल भी उठ खड़े हुए हैं.
ADVERTISEMENT

भाजपा में शामिल होते हुए राकेश शर्मा
Bulandshahr News: बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता राकेश हलपुरा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. मगर भाजपा के इस फैसले पर अब सवाल भी उठ खड़े हुए हैं. दरअसल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दावा करने वाली भाजपा ने उन राकेश हलपुरा को पार्टी में शामिल किया है, जो बाहुबली हैं और जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस भी दर्ज है. राकेश हलपुरा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनकी संपत्ति तक प्रशासन कुर्क कर चुका है.