ग्रेटर नोएडा में 1150 किलो पनीर के चक्कर में नप गए चौकी प्रभारी अनूप दीक्षित और दारोगा संसार सिंह, पूरा मामला चौंका देगा
UP News: ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग की टीम ने कथित नकली पनीर पकड़ा. उसमें से बदबू भी आ रही थी. मगर ये मामला फिर बढ़ता चला गया और अब 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले में कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के साथ अभद्रता करने को लेकर ये एक्शन हुआ है. पूरा मामला जानिए.
ADVERTISEMENT

Greater Noida news
Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर टोल में पिछले शुक्रवार के दिन खाद्य विभाग की टीम ने 1150 किलो पनीर पकड़ा. दरअसल इस पनीर से काफी बदबू आ रही थी और ये खुले में भी रखा हुआ था. शक हुआ कि शायद पनीर नकली है. ऐसे में खाद्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेज दिया. मगर पनीर का ये विवाद अब काफी बढ़ गया है और इसमें एक दारोगा और चौकी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है.