लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस पिटाई से मरने वाले BJP कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के घर पहुंचे सपा विधायक मन्नू अंसारी फिर कही ये सब बात

गाजीपुर में कथित पुलिस पिटाई में हुई भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय (35) की मौत के बाद इस मामले में अब राजनीति तेज हो गई है. इस मामले में सपा विधायक मन्नू अंसारी ने क्या कहा उसे जानिए.

ADVERTISEMENT

SP MLA Mannu Ansari
SP MLA Mannu Ansari
social share
Google CTA

Ghazipur Lathicharge News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कथित पुलिस पिटाई में हुई भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय (35) की मौत के बाद इस मामले में अब राजनीति तेज हो गई है. विपक्षी सपा और कांग्रेस अब इस मामले में योगी सरकार को घेरने में जुट गए हैं. इस बीच गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से सपा विधायक मन्नू अंसारी मृतक सियाराम उपाध्याय के घर पहुंचे और यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की. मन्नू अंसारी ने मृतक सियाराम उपाध्याय से परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.