लेटेस्ट न्यूज़

सिखों ने मंच पर अखिलेश को पहनाई पगड़ी उसके बाद सपा चीफ ने नेपाल से गाजीपुर तक BJP को खूब सुना दिया

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गाजीपुर में पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत से लेकर वोट चोरी के आरोपों समेत तमाम मुद्दों पर अपना रिएक्शन दिया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जमकर निशाने पर लिया. इस दौरान अखिलेश यादव ने गाजीपुर में पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत से लेकर वोट चोरी के आरोपों समेत तमाम मुद्दों पर अपना रिएक्शन दिया. इस मौके पर सिख समाज के लोगों ने अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाई. अखिलेश ने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तब वह सिख समुदाय द्वारा दिए गए ज्ञापन पर विचार करेंगे और सियासी तौर पर सम्मान देंगे.