लेटेस्ट न्यूज़

10% कमीशन ले रहे हैं BJP विधायक... कानपुर से भाजपा MLA महेश त्रिवेदी कैमरे पर ये सब क्या बोल गए!

Kanpur Political News: 'हम विधायकों को तो 10% कमीशन मिल रहा है, तुम लोगों को क्या मिल रहा है?' कार्यकर्ताओं से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है.

ADVERTISEMENT

BJP MLA Mahesh Trivedi
BJP MLA Mahesh Trivedi
social share
google news

Kanpur Political News: आपने कई नेताओं को सुना होगा लेकिन शायद ही कोई ऐसा नेता देखा होगा जो खुद अपने कार्यकर्ताओं के सामने कमीशन लेने की बात स्वीकार रहा हो. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कानपुर के किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहते नजर आ रहे हैं कि विधायकों को तो विधायक निधि से 10 फीसदी कमीशन मिल ही जाता है, लेकिन कार्यकर्ताओं को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा.