UPTak Baithak Logo

सपा सांसद राजीव राय के जन्मदिन पर कॉल कर गृह मंत्री अमित शाह ने सीधे पूछ ली ये बात

Rajeev Rai Birthday Amit Shah Call: समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के जन्मदिन पर उन्हें देश के गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर बधाई दी है. इस दौरान अमित शाह ने राजीव राय से ये सवाल पूछा.

ADVERTISEMENT

Photo: Rajeev Rai & Amit Shah
Photo: Rajeev Rai & Amit Shah
social share
Google CTA

Rajeev Rai Birthday Amit Shah Call: घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के जन्मदिन पर उन्हें देश के गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर बधाई दी है. यह खबर इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि राजीव राय ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में NDA के उम्मीदवार को हराया था. इस फोन कॉल के दौरान अमित शाह ने उनसे उनकी उम्र पूछी, जिस पर राजीव राय ने जवाब दिया कि वह ऑफिशियली 56 साल के हो गए हैं, लेकिन वैसे 53 साल के हैं. राजीव राय ने इसके लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया और दिल्ली आने पर उनसे मिलने की बात कही.