ओम प्रकाश राजभर के सामने जहूराबाद सीट से कौन लड़ेगा सपा की टिकट पर चुनाव? पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने बता दिया नाम
पूर्व मंत्री शादाब फातिमा सपा कोटे से ओमप्रकाश राजभर को हराकर 2012 में बनी थीं जहूराबाद से सपा विधायक. इस बीच शादाब फातिमा ने जहूराबाद सीट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

Shadab Fatima
UP Political News: गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट आजकल काफी चर्चा में है. यहां से भाजपा की सहयोगी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश राजभर विधायक हैं. इस सीट पर आजकल सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी के सपा कोटे से चुनाव में उतरने की चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ है.

