लेटेस्ट न्यूज़

Aaj Ka UP: क्या है वो टीस जिसे कई साल बाद भी नहीं भूले हैं सपा चीफ अखिलेश यादव?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व IAS अवनीश अवस्थी का नाम लेकर सालों पुरानी 'टोंटी' विवाद को फिर से गरमा दिया है. जानिए 'Aaj Ka UP' में क्या है इस सियासी टीस की पूरी कहानी. पूरी रिपोर्ट पढ़ें uptak.in पर.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

UP Tak के खास 'Aaj Ka UP' शो में आज बात होगी अखिलेश यादव की उस पुरानी टीस को जिसे शायद वो कभी नहीं भूलेंगे. आपको बता दें कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बदला हुआ तेवर देखने को मिला. जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पूर्व IAS अवनीश अवस्थी का नाम लेकर कई सालों पुरानी 'टोंटी' विवाद को फिर से ताज़ा कर दिया. अखिलेश यादव ने साफ कह दिया कि वह अब भी अपने सरकारी आवास को जब खाली करवाया गया था, उस समय के रवैये और अफसरों को नहीं भूले हैं और सही वक्त आने पर अपना जवाब देंगे.