लेटेस्ट न्यूज़

सिर्फ ठाकुर ही लिखें सिंह टाइटल, ओबीसी-दलित नहीं... बलिया में ये कैसा नया बवाल शुरू हो गया!

बलिया में "सिंह" सरनेम को लेकर जातीय विवाद खड़ा हो गया है. क्षत्रिय महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि केवल राजपूत या क्षत्रिय वर्ग के लोग ही "सिंह" सरनेम का इस्तेमाल करें. दलित समुदाय के व्यक्ति पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद यह मांग उठी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ballia News: बलिया जिले में "सिंह" सरनेम को लेकर नई राजनीति सामने आई है. क्षत्रिय महासभा ने प्रशासन को ज्ञापन देकर यह मांग की कि अब क्षेत्र में सिर्फ ठाकुर, राजपूत या क्षत्रिय समुदाय के लोग ही "सिंह" लिखें. इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब दलित समुदाय के इंजीनियर लाल सिंह की पिटाई के मामले में बीजेपी कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. इसके बाद "सिंह" सरनेम के दुरुपयोग को लेकर आवाज उठी. महासभा ने अपनी मांग में कहा कि अगर कोई व्यक्ति सिंह लिखता है लेकिन क्षत्रिय नहीं है, तो उसे आरक्षण समेत कोई जातिगत लाभ नहीं दिया जाना चाहिए.